Indian Polity

Chief Minister : Powers, Functions, duties, responsibility in Hindi

Chief Minister : Powers, Functions, duties, responsibility in Hindi: In this post, I am sharing an important information about Chief Minister of a state in Hindi: So read the article carefully till the end.

चलिए जानते हैं एक मुख्यमंत्री बनने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होना आवश्यक हैं तथा मुख्यमंत्री  की चुनाव प्रक्रिया  और उसके कर्तव्य व शक्तियों के बारे में।
राज्यपाल राज्य का प्रमुख होता है जबकि मुख्यमंत्री सरकार का उसी तरह राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है जब कि प्रधानमंत्री वास्तविक।

मुख्यमंत्री की नियुक्ति– अनुच्छेद 164 के जरिए राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है।  वह राज्य विधानसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता को मुख्यमंत्री नियुक्त करता है। बहुमत स्पष्ट ना होने पर राज्यपाल अपने विवेकाधिकार का प्रयोग कर सकता है।

संविधान में ऐसा कोई अपेक्षा नहीं है कि मुख्यमंत्री नियुक्त होने से पूर्व कोई बहुमत सिद्ध करें अर्थात राज्यपाल पहले उस व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त कर सकता है तथा बाद में एक उचित समय के भीतर  बहुमत सिद्ध करने के लिए कह सकता है।

राज्य विधानमंडल का सदस्य ना हो तो भी कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री 6 माह के लिए नियुक्त हो सकता है तथा इस छह माह के दौरान उसे राज्य विधानमंडल के लिए निर्वाचित होना पड़ेगा अन्यथा उसका पद समाप्त कर दिया जाएगा। संविधान के अनुसार मुख्यमंत्री को विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य होना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री को शपथ कौन दिलाता है? मुख्यमंत्री को उसके पद की शपथ उस राज्य का राज्यपाल दिलाता है।

 मुख्यमंत्री का कार्यकाल– मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं है तथा राज्यपाल उसे किसी भी समय बर्खास्त कर सकता है। अगर उसे  विधानसभा मैं बहुमत प्राप्त है तो उसे राज्यपाल बर्खास्त नहीं कर सकता। विधानसभा में विश्वास खो देने पर उसे त्यागपत्र देना ही होगा अन्यथा राज्यपाल उसे बर्खास्त कर सकता है।

मुख्यमंत्री के वेतन व भत्ते- मुख्यमंत्री के वेतन व भत्ते  राज्य विधानमंडल द्वारा किया जाता है तथा उसको  निशुल्क  आवास, यात्रा भत्ता आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।
मुख्यमंत्री के कार्य व शक्तियां– वह राज्य मंत्रिपरिषद के मुखिया के रूप में निम्न शक्तियों का प्रयोग करता है

  • वह अपनी सिफारिश पर राज्यपाल से मंत्रियों को नियुक्त करवाता है।
  • वह मंत्रियों के विभागों का फेरबदल करता रहता है।मतभेद होने पर
  • राज्यपाल से उसके त्यागपत्र करने को सलाह दे सकता है।
  • मुख्यमंत्री मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करता है।
  • वह अपने कार्य से त्यागपत्र देकर  पूरी मंत्री परिषद को समाप्त कर सकता है।
  • वह राज्यपाल वह मंत्रिपरिषद के बीच संवाद का एक प्रमुख तंत्र है।
  • वह राज्यपाल को राज्य के कार्य एवं प्रशासन संबंधी जो भी जानकारी राज्यपाल  के मांगने पर देता है।
  • वह राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों, महाधिवक्ता और  राज्य निर्वाचन आयुक्त आदि की नियुक्ति  के संबंध में राज्यपाल को परामर्श देता है।
  • वह राज्यपाल को विधानसभा का सत्र बुलाने एवं स्थगित करने के संबंध में सलाह देता है तथा विघटित करने को भी कहता है।
  • तथा  वह सभा पटल पर सरकारी नीतियों की घोषणा करता है।

मुख्यमंत्री की अन्य शक्तियां–  वह राज्य योजना बोर्ड का अध्यक्ष होता है। तथा अंतर राज्य परिषद और राष्ट्रीय विकास परिषद का सदस्य होता है।
मुख्यमंत्री से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य– जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने जीएम शाह को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था उन्होंने उन्हें सदन में अपना बहुमत साबित करने को कहा।

विधान मंडल के सदस्य ना होते हुए  बंशीलाल जोशी (हरियाणा) एवं एस बी चौहान( महाराष्ट्र) को मुख्यमंत्री बनाया गया। लोग बाद में विधानमंडल हेतु निर्वाचित हुए थे।

Chief Minister Articles

अनुच्छेद 163– मंत्री परिषद द्वारा राज्यपाल को सहायता व सलाह देना
अनुच्छेद 164– व मंत्रियों से संबंधित अन्य प्रावधान ( वेतन, भत्ते, शपथ, कार्यकाल योग्यता एवं नियुक्ति)
अनुच्छेद 166–  राज्य सरकार द्वारा कार्यवाही संचालन
अनुच्छेद 167–  राज्यपाल को सूचना प्रदान करने से संबंधित मुख्यमंत्री के दायित्व( मुख्यमंत्री के कार्यों का वर्णन)
अगर आपको ऊपर दी गई मुख्यमंत्री के बारे में जानकारी पसंद आई तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव हमें बता सकते हैं।

You can also read these topics

Like our Facebook Page        Click Here
Visit our You Tube Channel  Click Here

Finally if you like the article on Chief Minister in India in Hindi, then share this article to the maximum people. You can also leave a comment below in the comment box.

About the author

babajiacademy

Leave a Comment

You cannot copy content of this page